फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रामलीला के आयोजन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Wed, 03 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में रामलीला मंचन श्री धार्मिक रामलीला कमेटी अमरोहा के संयोजन में जेएस हिंदू इंटर काॅलेज के सामने वाले मैदान में किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

शहर में जेएसएच इंटर कॉलेज के सामने वाले मैदान पर होने वाले रामलीला मंचन के आयोजन को लेकर दो पक्षों में अनुमति को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। पूर्व में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी अमरोहा के संयोजन में ही जेएस हिंदू इंटर काॅलेज के सामने वाले मैदान में इस वर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता रहा है लेकिन कुछ दिन पहले श्री धार्मिक आदर्श रामलीला कमेटी की घोषणा हो गई थी।
इससे दोनों कमेटियों के बीच रामलीला मंचन को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक ने एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है जिसमें संरक्षक विमल टंडन व करूणेश गोयल, मंत्री शारदुल अग्रवाल व राकेश वर्मा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में कुंवर विनीत अग्रवाल को शामिल किया गया है। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी एवं श्री धार्मिक आदर्श रामलीला कमेटी के स्तर पर एकत्र की जाने वाली धनराशि का अभिलेखीकरण एवं व्यय गठित समिति की सहमति के आधार पर किया जाएगा। अब यह समिति रामलीला मंचन का कार्य कराएगी। एसडीएम ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें