फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ लेने निकले किसान को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। घर से कांवड़ लेने निकले किसान हरिओम को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उनके सीने और पीछे से कमर में दो गोली मारी गईं। आरोपी उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

किसान हरिओम सिंह डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी शीश कौर के अलावा चार बेटियां हैं। किसानी करने के साथ हरिओम सिंह मजदूरी भी कर लेते हैं। परिजनों के मुताबिक हरिओम शनिवार की सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन, करीब 11 बजे वह नौगांवा सादात क्षेत्र के मूंढ़ा मुकारी गांव के पास सत्संग भवन से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर लहूलुहान में हालत में पड़े मिले।
स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा तो पुलिस को जानकारी दी। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीओ अवधभवन भदौरिया ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि हरिओम सिंह को दो गोली मारी गई हैं। एक गोली सामने से सीने पर तो दूसरी पीछे से कमर में लगी हुई है। पुलिस ने घायल हरिओम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है।
सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि घायल हरिओम के बयान दर्ज करने के लिए दरोगा को मेरठ भेजा गया है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इन्कार किया है। घटना में हरिओम के बयान और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर शराब की खाली बोतल और गिलास मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें