फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक सवार किसान को टेंपो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। बाइक सवार किसान समर सिंह (40) को टेंपो के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अमरोहा नंबर टेंपो के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


समर सिंह थाना क्षेत्र के गाजरपुर उर्फ रसूलपुर गांवड़ी के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक समर सिंह शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर अमरोहा से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा-धनौरा रोड स्थित पंजू सराय नीम के अड्डे के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे टेंपो के चालक ने तेज व लापरवाही से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही समर सिंह दूर जा गिरे और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल समर सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अवधभवन भदोरिया ने बताया कि मामले में मृतक समर सिंह के बेटे दीपांशु की तहरीर पर अमरोहा नंबर टेंपो के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें