फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फसल की रखवाली कर रहे किसान पर जानलेवा हमला, घायल

Wed, 15 Oct 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। खेत पर धान की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे किसान का पैर टूट गया। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

गांव हथियाखेड़ा निवासी लखपत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका खेत गांव शकरौली में है। वह सोमवार रात करीब 11 बजे धान की रखवाली कर रहे थे तभी गांव शकरौली के तीन लोग पहुंचे और जान से मारने की नियत से सरियों से बुरी तरह से मारपीट की जिससे लखपत सिंह टांग की हड्डी टूट गई। सिर, बाजू व मुंह व शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने जेब में रखे 11,555 रुपये भी ले लिए। बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

लखपत सिंह की पत्नी मंगलवार की सुबह को खेत पर पिता के लिए खाना देने पहुंची तो घायल अवस्था में मिले।इसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का तहरीर दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें