फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नशे में युवक ने कार में बैठी महिला से अश्लील हरकतें की

Tue, 11 Feb 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

कार में अकेली बैठी महिला के साथ नशे में युवक ने अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के बेटे से मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सात फरवरी को वह बेटे के साथ दवा लेने कार से जा रही थी। रास्ते में कार में तेल डलवाने को वह पेट्रोल पंप पर रुके। आरोप है कि उसका बेटा रुपये देने गया तो गांव इब्राहीमपुर निवासी संदीप ने महिला को कार में अकेला देखकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। बेटे ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे व उसके बेटे को बचाया। वहीं, उसके देवर के आने पर आरोपी परिणाम भुगतने की धमकी देता हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि चार दिन पहले भी आरोपी संदीप ने उसके बड़े बेटे के साथ मारपीट की थी। उस समय उसकी हरकत को नजरअंदाज कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें