फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कुत्ते ने छह साल की बच्ची पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के बावनखेड़ी गांव में शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय अक्सा पर कुत्ते ने हमला कर नोंच डाला। प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज इंजेक्शन के बाद बच्ची को सीएचसी से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी कादिर खान की बेटी अक्सा निजी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। शनिवार शाम खेलते समय कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाया और बच्ची को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें