फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: औद्योगिक गलियारे में जमीनों का मुआवजा बढ़ाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन इंडिया की बैठक रविवार को क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर खादर में आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता मंडल महासचिव मलखान सिंह ने की, जबकि गंगेश्वरी ब्लॉक अध्यक्ष कमरुल इस्लाम ने संचालन किया। राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह ने ग्रीन गलियारे में जमीनों का मुआवजे को बढ़ाने की मांग की। साथ ही कहा कि ग्राम गंगवार स्थित पशु चिकित्सालय की जर्जर स्थिति है। अस्पताल में डॉक्टर न होने से क्षेत्र के किसान परेशान व पशुपालक परेशान हैं। आवारा घूम रहे आवारा पशुओं को तुरंत पकड़वाने की मांग की गई। समितियों पर खाद की किल्लत से परेशानी हो रही है। आरोप लगाया कि दुकानों पर 300 रुपये के यूरिया कट्टे के साथ जबरन 700 रुपये की दवाई बेच रहे हैं। ग्रीन गलियारे में जमीनों का मुआवजे को बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर लोकेश बिधूड़ी, चरण सिंह, सतबीर सिंह, मांगे सिंह, नेपाल सिंह, डॉ. अमित और प्रियांशु भड़ाना रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें