फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में एक दिन में लक्ष्य पूरा, लगाए 36.51 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में रविवार को पाैधरोपण महायज्ञ के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई। जिले को मिला 36 लाख 51 हजार 900 पौधे लगाने का लक्ष्य पहले दिन ही पूरा कर करने का दावा किया गया है। पुलिस लाइन परिसर में यूपी पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, धनौरा विधायक राजीव तरारा, डीएम डॉ. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शशि जैन ने भी स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण किया। अतिथियों को स्मृति चिह्न के रूप में तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम आह्वान और मुख्यमंत्री के प्रदेश को हरा-भरा बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा और देखभाल करनी चाहिए।
विज्ञापन

विधायक राजीव तरारा ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं और स्वच्छ वातावरण के साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़कर जन्म देने वाली मां और भारत माता के नाम पर पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि बढ़ती गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पाैधरोपण समय की आवश्यकता है।
डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि जनपद को इस वर्ष 36 लाख 51 हजार 900 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें