जनपद में शनिवार को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि 3282 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। इस लहर में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2910 हो गई है। तीन लोग स्वस्थ हो गए। अब केवल 8 मरीज एक्टिव बचे हैं।
सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को 169 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। इस लहर में मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 2910 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 766 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं टीकाकरण अभियान के तहज जिले मेें शनिवार को 124 बूथ बनाए गए थे। जहां लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। स्कूल-कॉलेजों में लगे बूथों पर किशोर वर्ग के 928 ने टीके की पहली डोज लगवाई। जबकि 18 साल से अधिक उम्र वाले 2320 ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिनभर में 3282 को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि 34 हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई है। टीकाकरण के लिए 12000 का लक्ष्य रखा गया था।