फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी का वादा करके युवती से सिपाही ने किया दुष्कर्म

Sat, 09 May 2026 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। शादी का वादा करके नोएडा में तैनात सिपाही ने गजराैला क्षेत्र के गांव की युवती के साथ दुष्कर्म किया। 190750 रुपये भी ऐंठ लिए। शादी करने का दिया गया समय निकलने पर युवती के दबाव बनाने पर उसके साथ गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती दो साल पूर्व दिल्ली से बस से घर आ रही थी। उसी बस में बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव जलीलपुर निवासी पंकज सैनी डासना से बस में सवार हुआ। वह उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही है और इस समय नोएडा में उसकी तैनाती है। बातचीत के दौरान पंकज ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों के बीच फोन पर बात करने का सिलसिला शुरू हो गया। सिपाही ने उसके साथ शादी करने की बात कही। युवती के भाई से भी शादी की बात कर ली। इस बीच वह नोएडा में अपने सरकारी आवास पर ले गया। आरोप है वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी को कहने पर कहा कि वह मार्च-26 में बहन की शादी करने के बाद करेगा। उसने अपनी बहन की शादी में खरीदारी के नाम पर बहाना बनाकर 190750 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। सोने-चांदी के आभूषण भी गिरवी रखवा दिए। पांच मार्च-26 की शाम वह युवती के घर आया। उसे समझाते हुए कि परेशान न हो हम जल्द ही शादी करेंगे। इस दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मार्च-26 बीत जाने पर युवती ने उससे शादी करने को कहा। आरोप है कि इस दौरान उसने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। वह थाना पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें