किसानों की सहूलियत को देखते हुए जिले में खाद की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। बुधवार को जिले में यूरिया, एनपीके व डीएपी की खेप पहुंच गई। जिसे जल्द ही वितरण के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
खरीफ फसलों की बोआई व रोपाई का कार्य शुरू हो गया है। ऐसे समय में नाइट्रोजन एवं फास्फेटिक उर्वरकों की आवश्यकता ज्यादा होती है। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। बुधवार को ही जिले में 11,545 मीट्रिक टन यूरिया, 2600 मीट्रिक टन इफको यूरिया, 2982 मीट्रिक टन डीएपी व 4772 मीट्रिक टन एनपीके की खेप पहुंच चुकी है। किसानों को निर्धारित दरों पर उनकी जोत, कृषि भूमि के आधार पर उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों को देने, ओवर रेटिंग करने व तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उर्वरकों का वितरण पोश मशीनाें के माध्यम से वितरण किए जाने के लिए विकास खंडवार नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई है।