फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले में सजेगी सुरों और नृत्य की महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी गंगा मेले में 20 से 23 नवंबर तक चार दिन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। इनमें इंडियाज गॉट टैलेंट के कलाकारों के साथ बॉलीवुड और हरियाणवी गायक प्रस्तुति देंगे। जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को दोपहर एक से चार बजे तक ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल कॉलेज, धनौरा के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। शाम 5:30 से 6:30 बजे तक गंगा आरती और दीपदान होगा। इसके बाद इंडियाज गॉट टैलेंट की कलाकार इशिता विश्वकर्मा की म्यूजिकल प्रस्तुति, मथुरा के श्री गीत कृष्ण समूह का ब्रज सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम, अमरोहा की कथक नृत्यांगना तेजस्विनी की शिव-दुर्गा नृत्य नाटिका और धीरेंद्र कुमार पांडे की कथक व लोकनृत्य प्रस्तुति होगी।
21 नवंबर को द आर्यन जोया, इंडेन कॉन्वेंट स्कूल गहरोट, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल और शांति देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंडी धनौरा के विद्यार्थी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शाम को गंगा आरती और दीपदान के बाद इंडियाज गॉट टैलेंट के क्रेजीहॉपर्स नृत्य समूह की प्रस्तुति होगी। बॉलीवुड गायक कुलदीप चौहान गायन करेंगे। जतिन निगम गायन और ऐश्वर्या वर्मा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी। दिव्यांशी गौरी संचालन करेंगी।
विज्ञापन

22 नवंबर को सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, हिल्टन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जेवी इंटरनेशनल स्कूल गजरौला और श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। शाम को सारेगामा विजेता हेमंत बृजवासी की बॉलीवुड नाइट होगी। रुचि बलूनी रामायण पर आधारित प्रस्तुति देंगी। लखनऊ का रसरेन समूह लोकनृत्य और मुरारी लाल तिवारी गायन करेंगे।
23 नवंबर को शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, राणा इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी और नोबल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। शाम को हरियाणवी गायक अजय हुड्डा गायन करेंगे। उत्कर्ष अग्रवाल संचालन करेंगे। माया जाल, राहुल की सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुति, सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता की म्यूजिकल प्रस्तुति और मथुरा के दीपक शर्मा के रास एवं भजन भी होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें