फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रॉन्ग साइड में चली कार डिवाइडर से टकराई, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Tue, 07 Apr 2026 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। नेशनल हाईवे पर सोमवार रात करीब 8 बजे सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही एक आल्टो कार सामने से आ रहे वाहनों की तेज रोशनी के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

कार सवार खाईयां पतेई से अपने घर रतनगढ़ शिवाला कलां जिला बिजनौर लौट रहे थे। रास्ते में जोया के पास पेट्रोल डलवाने के लिए चालक ने वाहन को रॉन्ग साइड में मोड़ लिया। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहनों की हेडलाइट की चकाचौंध के कारण चालक संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर से जा भिड़ी।
हादसे में इमरान, कामरान, सोफियान, शिफा और जिकरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने से इनकार कर दिया। बाद में परिजन घायलों को निजी अस्पताल लेकर रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें