फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांड़ ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पटक कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव सिरसा कला में हिंसक सांड़ ने जंगल के रास्ते जा रहीं 70 वर्षीय बूंदो पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि सांड़ ने उन्हें पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने सांड़ को वहां से भगाया। गांव में हुई घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने हिंसक पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी बूंदो के पति नन्हा की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके कोई संतान नहीं थी। अब वह जर्जर घर में अकेली ही गुजर बसर करती थीं। बताते हैं कि रविवार की सुबह को बूंदो रास्ते पर पैदल जंगल की दिशा में जा रही थीं। इसी बीच एक हिंसक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सींगों पर उठाकर पटक दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े और उन्होंने किसी तरह से सांड़ से बचाया। बाद में ग्रामीणों के दौड़ने पर सांड़ जंगल की तरफ भाग गया।
घायल अवस्था में बुजुर्ग महिला को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बूंदो की मौत से जहां गांव शोक की लहर दौड़ गई, वहीं, सांड़ के हमले से रोष भी फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हिंसक सांड़ व छुट्टा गाेवंशीय पशुओं से लोगों का जीना दूभर हो गया है। आए दिन हिंसक पशुओं द्वारा लोगों पर हमला किया जाता है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। परिवार के लोगों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सुनीता सिंह का कहना है कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही हिंसक पशुओं को पकड़वाया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें