फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मछरई में चोरों ने तीन घरों बनाया निशाना, माल समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव मछरई में शनिवार की रात को चोरों ने जमकर आतंक मचाया। एक के बाद एक तीन घरों में वारदात को अंजाम दिया। नकदी आभूषण समेत करीब 14 लाख का माल साफ करके चोर फरार हो गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान इंद्रपाल सिंह का घर बीच गांव में है। रोजाना की तरह शनिवार की रात को इंद्रपाल और उनके परिवार लोग घर के बरामदे में सोए हुए थे। मध्यरात्रि में चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए। कमरे की लोहे की अलमारी के पास ही चाबी रखी हुई थी। अलमारी का लॉक खोलकर अंदर रखी पांच हजार की नकदी और सोने चांदी के आभूषण समेत करीब तीन लाख का माल चोरी कर लिया।
उधर, गांव में रामकेश सिंह का का मकान है। रामकेश दर्जी हैं और गांव मनौटा में उनकी कपड़े की दुकान भी है। रात में चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और सेफ अलमारी से सोने चांदी के आभूषण और छह हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख का माल चोरी कर लिया। यहां भी गृह स्वामी को सुबह में ही चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों किसान आरिफ अली के मकान को निशाना बनाया। उनके दो बेटे सउदी अरब में नौकरी करते हैं। शनिवार की रात आरिफ अली आंगन में सोए थे। उनकी पत्नी बरामदे व बेटे की बहू कमरे में सोई हुईं थीं। चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। उसके बाद कमरे में रखी सेफ से एक लाख की नकदी, दस तोले सोना व 300 ग्राम चांदी के आभूषण समेत करीब आठ लाख का माल चोरी कर लिया। यहां भी घरवालों को सोमवार सुबह ही घटना की जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



तीन घरों में हुई चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
दीप कुमार पंत सीओ हसनपुर


मुख्य दरवाजा खोलकर फरार हुए चोर
हसनपुर। तीन घरों में हुई चोरी की घटना को चोरों ने एक ही तरीके से अंजाम दिया। तीनों मामलों में चोरों ने दीवार फांदकर घर में दाखिल होने के बाद वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद मुख्य दरवाजा खोलकर निकल गए। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले गांव में भीख मांगने वाले कुछ पुरुष व महिलाएं आए। मानना है कि वह लोग रेकी करके गए थे। हालांकि, रास्ते में एक सीसीटीवी फुटेज में चोर की धुंधली तस्वीर कैद जरूर हुई है। उसमें एक महिला भी बताई जा रही है। चोरी के दौरान चोर जो पर्स व बैग ले ले गए थे। वह गांव से बाहर एक खेत में खाली पड़े हुए मिले। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें