फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार की गई जान

Fri, 27 Jun 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

तिगरी मार्ग पर पक्के पुल के पास बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में शीशों वाली निवासी गोविंद (25) की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा देशराज व परिवार के ही गोविंद घायल हो गए। हादसा बुधवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। तीनों फैक्टरी में काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। पांच भाइयों के इकलौते भाई गोविंद की एक महीने पहले ही शादी हुई थी।
गजरौला क्षेत्र के गांव शीशों वाली निवासी किसान खूबचंद खड़गवंशी के पांच बेटी व एक बेटा गोविंद था। गोविंद दो बहनों से छोटे थे और गजरौला की औद्योगिक इकाई में काम करते थे। उनके साथ चाचा देशराज व परिवार के ही शंकर का बेटा गोविंद भी उसके साथ काम करते थे। बुधवार रात 10.30 बजे तीनों फैक्टरी से काम कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि तीनों तिगरी मार्ग पर पक्के पुल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत में तीनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन तीनों चौधरपुर के निजी अस्पताल में ले गए। यहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे गोविंद ने दम तोड़ दिया। सीओ ने बताया कि दोनों दोस्तों की हालत नाजुक बनी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

एक महीने पहले हुई थी शादी
पांच बहनों के इकलौते भाई गोविंद की शादी एक महीने पहले ही नीरज के साथ हुई थी। नीरज का मायका सैदनगली थानाक्षेत्र के सुतारी गांव में है। शादी के बाद अभी उनके हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी कि हादसे में पति की मौत की खबर सुन नीरज बदहवास हो गई। गांव की महिलाएं और रिश्तेदार उसे संभाल रही थीं। वहीं बहनों का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें