फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कार में चाकूबाजी, किसान की गर्दन काटी, हालत गंभीर

Fri, 27 Jun 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)। कार में सवार गांव के ही साथी ने किसी विवाद में किसान पुनीत कुमार (37) की चाकू से गर्दन काट दी। घटना में पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के आने से पहले ही, आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस और परिजनों ने पुनीत को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी हर्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के पास बुधवार देर शाम हुई। मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत गांव में किसान यशपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे पुनीत कुमार भी किसान हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम पुनीत कुमार अपनी कार से औरंगाबाद होते हुए अपने गांव जा रहे थे। गांव का ही पुनीत का दोस्त हर्षित ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा था। पुनीत कार चला रहा था।
औरंगाबाद गांव के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और चलती कार में ही हर्षित ने पुनीत की गर्दन पर चाकू मार दिया, जिससे पुनीत की गर्दन कट गई। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बची। चाकू से गर्दन कटने के बाद पुनीत कार में ही लहूलुहान हो गए। घटना के कुछ देर बाद ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुनीत के परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन


सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल की। हालांकि, आरोपी हर्षित मौके से भाग गया। पुलिस ने परिजनों की मदद से पुनीत कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। नाजुक हालत के चलते पुनीत कुमार को आईसीयू में रखा गया है।
- घायल पुनीत के पिता यशपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी हर्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी और घायल के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- शक्ति सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें