फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: परीक्षा देकर घर लौट रहे बीए के छात्र की हादसे में जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परीक्षा देकर घर लौट रहे बीए के छात्र मोहम्मद नबी (19) को पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस ने डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मृतक छात्र मोहम्मद नबी अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के पिलक सराय गांव के रहने वाले भूरा के बेटे थे। किसान भरा के परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे हैं। उनका बेटा मोहम्मद नबी अमरोहा शहर के एक डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था।
शनिवार को परीक्षा देकर मोहम्मद नबी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह एबजाबाद गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहम्मद नबी उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर डीसीएम के अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें