फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शहर में बढ़ गईं 9500 आवास और अनावास संपत्तियां

Fri, 12 Dec 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद सर्वे में शहर में 9500 संपत्तियां बढ़ गई है। इसमें आवास और अनावास संपत्तियां शामिल हैं। इतना ही नहीं नगर पालिका को करीब डेढ़ करोड़ रुपये के राजस्व की भी बढ़ोतरी हुई है। पहले नगर पालिका में 35175 संपत्तियां थीं, जो अब बढ़कर 44576 हो गई हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के सीमा विस्तार में 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों को शामिल किया था। इसके बाद क्षेत्रफल 90.03 वर्ग किलो मीटर हो गया है। इससे पहले 12.06 वर्ग किलो मीटर था। इसके साथ ही आबादी 258814 हो गई है। नगरवासियों को सड़क, नाले नालियां, सफाई, पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्था की जिम्मेदारी पालिका की है। जिसके बदले हर साल नगरवासियों से आवासीय व अनावासीय संपत्तियों से टैक्स के रूप में जलकर और गृहकर वसूलता है।
सीमा विस्तार के बाद भी अभी तक पालिका के सरकारी रिकार्ड में 35157 आवासीय अनावासीय संपत्तियां दर्ज थी। जिनसे सालाना गृहकर और जलकर के रूप में तीन करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता था। पालिका प्रशासन ने सीमा विस्तारित की संपत्तियों को टैक्स के दायरे में लाने के लिए सर्वे कराया। सर्वे के दौरान 9500 और नई आवासीय अनावासीय संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। जिससे संपत्तियों की संख्या बढ़कर 44657 हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें