फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर में धूमधाम के साथ निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी अकीदतमंदों द्वारा पूरे जोशोखरोश के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुबह से लोगों ने घरों में कुरान ख्वानी और नजरों नियाज भी कराई। शहर की सड़कों से गुजरे जुलूस-ए-मोहम्मदी में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। बुुधवार सुबह को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस संभल अड्डे पर स्थित शाह विलायत की दरगाह से शुरू हुआ।
विज्ञापन

बैंड बाजों के साथ शुरू हुए जुलूस में अकीदतमंद नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में कुछ अकीदमंत घोडों पर सवार थे तो कुछ चार पहिया वाहनों पर, इसके अलावा ज्यादातर लोग पैदल ही जुलूस को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे।
जुलूस में पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर भी शामिल हुए। जुलूस बाइपास रोड होते हुए मनिहारान, घास मंडी, मुख्यबाजार, अंबेडकर चौक, हिरनवाला होते हुए खानजादे पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें