फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो के रोड शो से एक घंटे तक रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाजयुमो के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव चौहान के रोड शो में गाड़ियों के लंबे चौड़े काफिले से उन्होंने ताकत तो दिखाई। लेकिन उनका ये काफिला जनता के लिए आफत बन गया। काफिले में शामिल सौ से अधिक गाड़ियों ने हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा कर दी।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे भाजयुमो जिलाध्यक्ष का काफिला गजरौला पहुंचा। यहां इंदिरा चौक पर उनका स्वागत भी किया गया। इस दौरान धनौरा से आते हुए धनौरा रोड पर यातायात थमा रहा। धनौरा रोड पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। इसके बाद गजरौला पहुंचने पर इंदिरा चौक पर उनकी गाड़ी कुछ देर रुकी तो यहां भी वाहनों की कतार लग गई। हूटर बजाती गाड़ियां हाईवे पर शोर काट रहीं थीं। इसके बाद काफिला चौपला की ओर चला तो यहां यातायात रुकवाया गया। जिसके चलते दिल्ली हाईवे पर नीचे छोटे वाहनों का जाम लग गया। संभल की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जाम लग गया। शहर में हर ओर भाजपा का झंडा लगी गाड़ियां दिख रहीं थीं। इसे आम जनता को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। करीब डेढ़ घंटे बाद गाड़ियों के जाम से शहर को निजात मिली। लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें