फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 बच्चों ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बारह से 14 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण के लिए लगाए गए शिविर में तीसरे दिन 85 बच्चों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इस तरह से मंगलवार को 1773 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिले में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाने का कार्य बीते 16 मार्च से शुरू किया गया। इसक्रम में मंगलवार को 76 केंद्रों पर 12 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन ंलक्ष्य के सापेक्ष केवल 1773 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें 12 से 14 साल तक के 85 बच्चों ने टीके की पहली खुराक लगवाई। जबकि 15 से 18 आयु वर्ग के 300 किशोरों ने पहली डोज लिया। इसीक्रम में 18 से अधिक उम्र वाले 1355 लोगों ने टीका लगवाया है। जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 33 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें