फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी हुकूमत के फैसले पर 817 अकीदतमंदों की नजर नजर, फिर कराएंगे पैसे रिफंड

विज्ञापन
817 akidmant eyes watch over Saudi government's decision, will refund money again
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमण के चलते हज यात्रा की उम्मीद कम हो गई है। ऐसा हज कमेटी ऑफ इंडिया के वेबसाइट से संकेत मिल रहे हैं। इसके चलते संशय मंडरा रहा है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने लोगों से रुपये वापस लेने का आग्रह किया है। इन लोगों को 100 प्रतिशत रुपये वापस होंगे। हालांकि हज पर जाने वाले लोगों के हौसले अटूट हैं। इन लोगों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के अपील का कोई असर नहीं है। जिले से हज पर जाने वाले लोगों ने रुपये वापस लेने से इनकार किया है। कहा है हज का सआदत हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सऊदी सरकार के अधिकृत ऐलान के बाद ही अपनी तरफ से पहल करेंगे। जिले से 817 लोग हज पर जाने वाले हैं। अधिकांश लोगों ने प्रथम और द्वितीय किस्त जमा कर दी है। कुल 2.01 लाख रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के अकाउंट में जमा कर दिया है।
विज्ञापन

केस एक
अभी रुपये वापस नहीं लेना है। हज के लिए गुंजाइश है इसके अलावा समय बाकी है। जाने का पूरा प्लान है। हज के लिए बिल्कुल जाएंगे। जब तक सऊदी सरकार स्पष्ट नहीं करेगी। रुपये वापस नहीं लेंगे। - मोहम्मद आकिल, मोहल्ला लकड़ा
केस दो
हज के लिए इरादा किए है रुपये वापस नहीं लेंगे। इंतजार कर रहे हैं। सऊदी सरकार का ऑर्डर आए। पत्नी के साथ हज के लिए जाना है। अल्लाह के घर और रसूल के रौजे के अलावा अन्य जगहों को देखना है। - इज्जत अली, मोहल्ला अहमद नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें