फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गणतंत्र दिवस पर 56 पुलिसकर्मियों समेत 76 लोग होंगे सम्मानित

Sun, 26 Jan 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में 56 पुलिसकर्मियों समेत 76 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें दस चौकीदार और दस गणमान्य व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा डिडौली कोतवाली के अपराध निरीक्षक सतीश चंद्र को शौर्य के आधार पर उत्कर्ष सेवा सम्मान चिह्न दिया गया है। जबकि, रिट सेल में तैनात दरोगा महेशराम और पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी वीर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से नवाजा गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रनवीर सिंह को प्रशंसा चिह्न सिल्वर मिला है।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में डीएम निधि गुप्ता वत्स मुख्य अतिथि उपस्थित होंगी। सुबह 9:30 बजे परेड का आगमन होगा। इसके बाद 9:55 पर एसपी अमित कुमार आनंद का आगमन होगा। 10 बजे मुख्य अतिथि डीएम निधि गुप्ता वत्स आएंगी और ध्वजारोहण किया जाएगा। परेड के बाद डीएम का संबोधन होगा। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके बाद विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
-
आज शान से लहराएगा तिरंगा, गूंजेगा जन गण मन
अमरोहा। गणतंत्र दिवस रविवार को जिलेभर में शान से मनेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहराएगा। स्कूल, कॉलेज में फुल ड्रेस रिहर्सल हुए। सांस्कृतिक और देशभक्ति आधारित कार्यक्रमों को आखिरी रूप दिया गया। कई स्कूलों में ऑनलाइन प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राजनीतिक दलों ने भी कार्यक्रम की तैयारी कर ली है। कार्यालयों में गोष्ठी और झंडारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सुबह आठ बजे तिरंगा फहराया जाएगा। स्कूल और कॉलेज की छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा देशभक्ति आधारित गीत सुनाएंगे। स्कूल और कॉलेजों में सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटकों का मंचन होगा। सामाजिक और रचनात्मक योगदान करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को स्कूल और कॉलेजों में तैयारियों को पूरा कर लिया गया। शिक्षकों की निगरानी में छात्र-छात्राओं ने फुल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट, नगर पालिका अमरोहा, गांधी मूर्ति समेत तमाम इमारतों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। दिन ढलते ही इमारतें रंगबिरंगी रोशनी से जगमग दिखाई दीं। चहुंओर उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें