फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने को 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य

Thu, 02 Oct 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा-2026 को लेकर गाइडलाइन तय करना शुरु कर दिया है। सचिव ने पत्र लिखकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 75 फीसदी तक करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने को 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होंगी। विद्यालयों में शिक्षारत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को सुधारने के लिए परिषद ने अब कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है। इससे कम उपस्थिति पर विद्यार्थी को परीक्षा में प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा। उपस्थिति पर नजर रखने के लिए विद्यालयों को रोजाना उपस्थिति का डाटा बोर्ड के विभागीय एप और वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा मदनपाल सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें