फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट का धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगों को लेकर अधिकारियों ने हीलाहवाली की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। शौचालय निर्माण में भारी घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से तहसील में धरना-प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने चीनी मिल पर बकाया संपूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। गन्ना सचिव ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही भुगतान कराया जाएगा। खादर के गांव रसूलुपर भांवर में रास्ते की समस्या को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बाढ़ खंड के अधिकारी ने अच्छे पाइप डालने का आश्वासन दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि जनपद को ओडीएफ घोषित करने के चक्कर में अपात्रों के शौचालय बना दिए गए हैं जबकि पात्रों को छोड़ दिया गया है। शौचालय निर्माण में भारी घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की गई है। किसानों के बीच आएं सरकारी अधिकारियों ने उनकी मांग पूरी करने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर तहसील संरक्षक नरपत सिंह, तहसील अध्यक्ष सतपाल सिंह, जिला प्रभारी नरेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष सतनाम सिंह, ब्लाक युवा अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, युवा ब्लाक उपाध्यक्ष अरुण यादव, नगर अध्यक्ष सुमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें