फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के विकास में भेदभाव नहीं करेगी जिला पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गांव के विकास में जिला पंचायत की ओर से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जिले के सभी गांव में विकास कार्य होंगे। यह बात कहते हुए जिपं अध्यक्षा सरिता चौधरी ने पचदेवता गांव में सीसी रोड बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता चौधरी और भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया। नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने सड़क और नालियों की समस्याएं रखी। पचदेवता गांव में 12 लाख की लागत से सीसी रोड के निर्माण की घोषणा की। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कर रही है। गरीब और मजदूर तबके तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास ही सरकारी की नीति है। जिसके आधार पर ही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी काविंद्र सिंह, अनिल प्रधान, योगेंद्र सिंह, प्रधान जी, चतर सिंह, भरत सिंह, बुद्घी सिंह, करन सिंह, अशोक, सुरेंद्र, कुलवंत और देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें