फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नशे में धुत सिपाही को जड़े थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। खुद को फौजी बताने वाले एक युवक ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ने के बाद युवक भाग निकला। मामला पुलिस तक पहुंचा तो डायल सौ का उक्त सिपाही नशे की हालत में था। जिसका मेडिकल कराने के लिए भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन, उक्त सिपाही अपनी बैरक से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे थाना चौराहे पर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक युवक की बाइक की चपेट में महिला आ गई। इस पर बाइक सवार और महिला के बीच नोकझोंक होने लगी। अचानक पुलिसकर्मी भी यहां पहुंच गया। बताया गया कि उसने महिला से नोकझोंक कर रहे युवक को थप्पड़ जड़ दिया। उधर युवक ने भी खुद को फौजी बताते हुए सिपाही को थप्पड़ मार दिए। तुरंत ही फौजी बताने वाला युवक वहां से भाग गया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो उक्त सिपाही खुद ही नशे की हालत में था। एसएसआई ने सिपाही की मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए। इस पर पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उक्त सिपाही अपनी बैरक से बाहर नहीं निकला। बाद में सीएचसी से डाक्टरों को थाने बुलाकर सिपाही का मेडिकल कराने की बात कही गई, लेकिन डाक्टरों ने थाने जाकर मेडिकल करने से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सिपाही का किसी से विवाद होने की जानकारी नहीं है, लेकिन सिपाही को नशे था। वह इस हालत में भी नहीं था कि मेडिकल के लिए ले जाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें