अमरोहा। टीकाकरण के चलते गुरुवार को जनपद के 96 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 7150 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। शहरी और ग्रामीण सीएचसी और पीएसची के अलावा 38 गांवों में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक और 38 गांव में 96 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। सभी बूथों पर 7150 व्यक्तियों ने कोविड बचाव का टीका लगवाया है। इसमें इसमें 18 प्लस वाले 4800 लोगों और 45 प्लस वाले 23150 लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान इब्राहिमपुर और जिरखी गांव के बूथों का निरीक्षण किया गया। दोनों गांवों में करीब 400 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगाया गया है। कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर नागरिक को वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है। सभी ग्रामीण अधिक से अधिक टीकाकरण कराएं।