फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश, हवा के साथ धूप, उमस से मुश्किलें0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुरुवार को आधे घंटे की झमाझम बारिश में सड़कों पर पानी पसर गया। इसके बाद सूरज ने तपिश का अहसास कराया। लोग पूरे दिन उमस से परेशान दिखे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब सात बजे आसमान में काले बादल छा गए। शहर के गांधी मूर्ति के समीप मिनी स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोग घर को लौटने लगे। कुछ देर में बूंदाबांदी होने लगी। इसके साथ ही झमाझम बारिश होने लगी। शहर के बटवाल, कोट, शफातपोता, बसावनगंज, लकड़ा, बाजार रज्जाक आदि मोहल्लों में दुकान खोलने की तैयारी में जुटे लोगों के कदम ठिठक गए। लगभग आठ बजे बारिश बंद हुई। इसके बाद ही सूरज ने तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया। इस बीच हवा भी चली, लेकिन उमस से लोगों को काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें