फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 71 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव, दो पॉजिटिव डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में चौदह दिनों में 29 प्रवासियों के संक्रमित पाए जाने केे बीच रविवार राहत भरा रहा। 71 सैंपलों की आई रिपोर्ट निगेटिव रही। कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। वहीं जिले के दो संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। विम्स हास्पिटल से उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब जिले में 27 एक्टिव केस रहे गए है। इसके अलावा 91 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए रविवार तक जिले में 1664 सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1593 सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी आ चुकी है। 1533 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 61 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को पीजीआई लखनऊ से 71 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। जो विभाग के लिए राहत भरी रही। हालांकि अभी 91 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। रविवार को वैंक्टेश्वर के विम्स हास्पिटल से जिले के दो पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आए। रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोनों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। अब तक टोटल 33 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 27 मरीजों को इलाज चल रहा है। वैंक्टेश्वर मेडिकल कालेज संभल और अमरोहा के 44 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें