फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मिनट में 69 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
अमरोहा नगर पालिका वोर्ड की बैठक में सभासदों को संबोधित करतीं अध्यक्ष शशि जैन। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। शहर की सरकार के वर्ष 2021-22 के लिए बुधवार को बजट बैठक हंगामे के भेंट चढ़ गई। आय व्यय के 69.19 करोड़ के बजट पर चर्चा शुरू हुई। सभासदों ने विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाया। सभासद दो गुट में बंट गए। किसी तरह मामला नियंत्रित हुआ। इस बीच महज सात मिनट में बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष शशि जैन की अध्यक्षता में बुधवार को कर अनुभाग में बजट की बैठक शुरू हुई। लेखाकार मोहम्मद अजहर ने आय और व्यय के बारे में बताया। इसके बाद सभासदों के एक गुट के एक सदस्य ने सवाल शुरू कर दिया। इस बीच बजट पास करने के लिए मेज थपथपानी शुरू कर दी। सभासद नूर नबी ने विकास कार्यों में हीलाहवाली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोहल्लों में काम क्यों नहीं हो रहे हैं। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि कार्यालय में बैठ कर बात हो जाएगी। इस बीच सभासद नूर नबी का तेवर तल्ख होने लगे। उनकी बात का समर्थन एक महिला सभासद के पति ने किया। तो सभासद दो गुटों में बंट गए।
सभासद सरताज खान ने बैठक में महिला सभासद के पति के शामिल होने पर एतराज जताया तो विवाद बढ़ने लगा। अध्यक्ष शशि जैन और ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी को माहौल गरमाने का अंदेेशा हो गया। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने तुरंत काम कराने का भरोसा दिया। बावजूद इसके सभासदों का गुस्सा भड़कने लगा। अध्यक्ष शशि जैन ने समस्या निस्तारित करने के निर्देश दिए। आनन फानन में दोपहर 2.30 बजे बैठक समाप्त हो गई। इस दौरान डॉ. आफताब सैफी, फहीम शाहनवाज, शकील अंसारी, राकेश वर्मा, नूर फैजी, विकास विक्की टंडन, अंकित गुप्त, अकील अंसारी, प्रतीक शर्मा, वीर अभिमन्यु आदि रहे।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ पति, परिवार के सदस्य और गनर आएं
अमरोहा। बजट बैठक में कई महिला सभासदों के पतियों ने बाकायदा हिस्सा लिया। कई महिला सभासदों को बैठने के लिए बमुश्किल जगह मिल सकी। कुछ सभासदों ने बाहरियों के बैठक में शामिल होने पर एतराज जताया। भाजपा के नामित सभासदों ने नियम विरुद्ध बताया। इसके बाद महिला सभासदों के पति ने सरकारी गनर और परिवार के सदस्य की तरफ इशारा किया तो विरोध कर रहे लोगों ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें