फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में 66 फीसदी बच्चों ने दी विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा

Mon, 02 Dec 2024 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

विद्याज्ञान स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए रविवार को जिले में तीन केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 66 फीसदी बच्चे शामिल हुए।
शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से विद्याज्ञान का स्कूल का आयोजन किया जाता है। परीक्षा पास करने पर ग्रामीण परिवेश के बच्चाें को कक्षा 12 तक निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया सितंबर माह में पूरी की गई थी। परीक्षा में 1109 बच्चों ने आवेदन किया था। जिले में अमरोहा व जोया ब्लॉक के बच्चों के लिए जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, गजरौला व धनौरा ब्लॉक के बच्चों के लिए ज्ञान भारती इंटर कॉलेज और गजरौला, हसनपुर तथा गंगेश्वरी ब्लॉक के लिए श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली में बालिकाओं एवं दूसरी पाली में बालकों ने परीक्षा दी। तीनों केंद्रों पर 732 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 66 फीसदी बच्चों ने परीक्षा दी जबकि 34 फीसदी बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। विभागीय अधिकारी परीक्षा को लेकर लगातार निगरानी करते रहे। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें