फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदसौर की घटना को लेकर दूसरे दिन भी किसान संगठनों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदसौर की घटना पर दूसरे दिन भी किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन


क्रासर-
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की उठाई आवाज
मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागूू करने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में पांच किसानों की मौत की आंच अमरोहा में पहुंच गई है। इससे आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन भानू गुट और भारतीय किसान यूनियन असली ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान को सौंपकर गोलीकांड की सीबीआई जांच कराने, दोषी अधिकारियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कराने की आवाज उठाई।
जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाकियू भानू कार्यकर्ता और किसानों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में चौधरी जयकीरत सिंह, बृजपाल सिंह यादव, अशोक, राजवीर सिंह, चौधरी विरेंद्र सिंह, लेखराज सिंह, हुकुम सिंह, सरस यादव, हरिओम सिंह, चौधरी विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू असली ने भी मध्य प्रदेश के मंदसौर की घटना को लेकर कड़ा रोष प्रकट किया है। मंडल अध्यक्ष चौधरी विजरेंद्र सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश की किसान विरोधी व हत्यारी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। जिला अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह, रविंद्र सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मृतक किसानों के लिए रालोद रखेगी मौन
अमरोहा। रालोद जिला अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में धरने पर बैठे किसानों पर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। पुलिस की गोलीबारी में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को अतरासी के किसान भवन पर सुबह दस बजे से बारह बजे तक मौन रखा जाएगा। राष्ट्रपति से मांग की जाती है घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें