फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की फटकार असर चौबीस घंटे के भीतर 54 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव को लेकर एसपी की लताड़ का असर अधीनस्थों पर दिखने लगा है। चौबीस घंटे के भीतर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें वारंटी, शराब तस्कर और अन्य कई मुकदमों में वांछित आरोपी शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने एक हजार लीटर से अधिक कच्ची और अवैध शराब भी पकड़ी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात एसपी सुनीति ने त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर वायरलेस सेट पर आधे घंटे तक थानाध्यक्षों की क्लास ली थी। इस दौरान एसपी ने थानाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाई थी। लापरवाही बरतने पर थानेदारी छीनने की नसीहत दी थी। साथ ही गांव-गांव में छापा मारकर वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान चलाने को कहा था। कप्तान की नसीहत के बाद अमरोहा नगर पुलिस ने जाकिर अली निवासी मोहल्ला हयातनगर और जमाल निवासी मोहल्ला डेरिया अफगानान को 78 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। देहात थाना पुलिस ने दो वारंटी मुनेंद्र निवासी घना नंगला और अर्जुन निवासी हमीदपुरा को पकड़ा है। डिडौली पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अजीम और आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। नौगावां सादात पुलिस ने मुकेश, दीपक निवासी गुलड़िया, आसिम निवासी अपरौला, नानक निवासी गजस्थल और पवन निवासी बिजरा समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हसनपुर पुलिस ने महिपाल निवासी रखेड़ा को 40 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। सैदनगली पुलिस ने नेमचंद निवासी निचली वाली झुंडीमाफी को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब और उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। सैदनगली पुलिस ने देवराज निवासी फत्तेपुर खादर और कलुआ निवासी झुंडीमाफी 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो वारंटी अमरपाल और चेतराम निवासी सब्दुलपुर शर्की को गिरफ्तार किया है। आदमपुर पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ छत्रपाल सिंह निवासी भीमा सुल्तानपुर को पकड़ा। रहरा पुलिस ने मनवीर निवासी सुतावली की मढैया और अजीत निवासी बुरावली को 20-20 लीटर अवैध शराब समेत पकड़ कर चालान कर दिया। मंडी धनौरा पुलिस ने देवराज निवासी कपसुआ को 20 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। साथ ही एक वारंटी फहीम अहमद निवासी फंदेड़ी को गिरफ्तार किया। डिडौली पुलिस दयाचंद निवासी मालीखेड़ा, पुन्नू, राजेश निवासी बरखेड़ा राजपूत, मलखान उर्फ मलखे निवासी पतई खालसा को 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। बछरायूं पुलिस राजेंद्र निवासी शरीफपुर सुमाली को 30 लीटर शराब के साथ पकड़ लिया। गजरौला पुलिस वारंटी जाबिर निवासी मोहल्ला नाईपुरा गिरफ्तार किया। इसके अलावा ताराचंद निवासी तिगरी को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब और सतेंद्र सिंह निवासी फौंदापुर को 28 पव्वे देशी फाइटर मार्का सहित गिरफ्तार किया। वहीं रजबपुर पुलिस भूरे सिंह निवासी पीठखेड़ा को 80 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा और साथ ही 400 लीटर लाहन नष्ट कराया। इसके अलावा करीब 19 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें