फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य स्नान आज, तिगरी में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम मेले में मुख्य स्नान 23 नवंबर शुक्रवार को होगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह रहा। गंगा स्नान के लिए रात भर श्रद्धालुओं का रेला गंगा की ओर चलता रहा। हाईवे से लेकर मेला मार्ग तक श्रद्धालुओं के चहल-पहल रही। गुरुवार की रात 12 बजते ही गंगा घाट पर मुख्य स्नान शुरू हो गया।
विज्ञापन

आधी रात से शुरू हुआ मुख्य स्नान के बाद तमाम श्रद्धालु अपना डेरा बांध कर गांव की ओर रुख करने की तैयारी में जुट गए और अपने-अपने डेरों के साथ गांव की ओर रुख कर लिया। इसके बावजूद भोर के चार बजे से गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने शीतल गंगा में कंपकंपाते हुए आस्था की डुबकी लगाई और सूर्यनारायण को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें