फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की बारिश से फिर आया गंगा के जलस्तर में उफान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पिछले कई दिनों से गंगा का जलस्तर गिर रहा था, लेकिन बुधवार को अचानक दस सेमी का उफान आ गया। जलस्तर में आए उछाल का कारण पहाड़ की बारिश है। 198.40 मीटर जलस्तर बुधवार को रहा जबकि, मंगलवार को 198.30 मीटर पर अटका हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार को हरिद्वार बैराज से गंगा में 29440 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जोकि, मंगलवार से करीब दस हजार क्यूसेक ज्यादा है। मंगलवार को हरिद्वार बैराज से गंगा में 19600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। वहीं बिजनौर बैराज पर पानी रोकते हुए आगे के लिए केवल 19056 क्यूसेक पानी ही निकाला गया। मंगलवार के मुकाबले यहां से भी ज्यादा पानी छोड़ा गया है। मंगलवार को बिजनौर बैराज से 11500 पानी डिस्चार्ज हुआ था। गुरुवार को तिगरी गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ेगा क्योंकि बिजनौर से दोगुना पानी आगे के निकाल दिया गया है। बुधवार को तिगरी में गंगा जलस्तर 198.40 रहा। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह के शुरुआती दिनों में जलस्तर में काफी उछाल आया था। जलस्तर 199.10 मीटर तक जा पहुंचा था। 202 मीटर पहुंचने पर गंगा खतरे के निशान को छू जाती है। फिलहाल गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से साढ़े तीन मीटर दूर है। बुधवार की दोपहर की बारिश मैदान और पहाड़ दोनों जगह हुई तो एक दो दिन में ही गंगा का पानी तेजी से बढ़ेगा। बाढ़ नियंत्रण के जेई रणधीर सिंह ने बताया कि जलस्तर में दस सेमी का उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें