फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी पहुंच डीएम ने लिया मेला तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी पहुंच डीएम ने लिया मेला तैयारियों का जायजा
विज्ञापन

गजरौला।
ऐतिहासिक तिगरी मेला आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला पंचायत की ओर से कराए जा रहे कार्य का दायरा रोजाना बढ़ाया जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने तिगरी पहुंच मेला तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम पहले से बेहतर रहेंगे। महिला घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मेला पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ सकेगी। मेले में इस बार पहले के मुताबिक प्रकाश की व्यवस्था भी अधिक रहेगी। जल्द ही मेला सजना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले पौराणिक तिगरी मेले का शुभारंभ 25 अक्तूबर को हो जाएगा। जिला पंचायत के इंजीनियर्स की टीम द्वारा लगातार कार्य का दायरा बढ़ाया जा रहा है। बारीकी के साथ एक-एक बिंदु को चिह्नित किया जा रहा है। गंगा रोड, सदर रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर एक दर्जन ट्रैक्टर चलाए जा रहे थे। इसके अलावा पचास से ज्यादा मजदूर काम पर लगे हुए हैं। डीएम ने निरीक्षण के दौरान कहा कि इस बार स्नान घाटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। घाटों पर स्नान के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। महिला घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने मेला प्रभारी नीरज कुमार को निर्देश दिए कि मेले में कोतवाली के अलावा बनाई जानी वाली अस्थाई चौकियों का स्थान चिह्नित किया जाए। ऐसे स्थानों पर पुलिस चौकी होनी चाहिए जहां हंगामा होने की अधिक आशंका रहती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बनाए गए मचानों की ऊंचाई और बढ़ाई जाए। जल्द ही मेला सजना शुरू हो जाएगा। दीपावली के बाद तिगरी मेला स्थल तंबुओं के शहर में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन


फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें