फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.श्रावण मास पूर्णिमा पर स्नान आज, ब्रजघाट में लग सकता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार व रक्षाबंधन का त्योहार होने की वजह से हाईवे पर रहेगी वाहनों की भरमार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
आस्था की बात करें तो श्रावण मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। खास बात यह है कि इस बार श्रावण मास की पूर्णिमा सोमवार को पड़ रही है। श्रावण मास की पूर्णिमा पर स्नान करना लाभकारी होता है। जिसके चलते ब्रजघाट गंगा पीठ और तिगरी गंगा तीर्थ पर श्रद्धालुओं के लाखों की तादाद में आने का अनुमान है। सावन का अंतिम सोमवार होने व रक्षाबंधन का महत्वपूर्ण त्योहार होने की वजह से हाईवे पर वाहनों की भरमार रहेगी। जिससे ब्रजघाट में जाम लग सकता है।
विज्ञापन

पूर्णिमा पर ब्रजघाट नेशनल हाईवे-24 पर जाम न लग सके। इसके लिए जहां एक ओर गजरौला पुलिस ने कमर कस ली है। वहीं गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने भी इसके लिए खासा इंतजाम किया है। बृजघाट गंगा पुल व उसके आसपास बसों व डग्गामार वाहनों का जमघट नहीं लगने दिया जाएगा। साथ ही निजी वाहनों की पार्किंग रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित पार्किंग स्थल में की गई है। धनौरा पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्किंग करके गंगा स्थल तक पैदल ही जा सकेंगे। हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। वाहनों का जमघट नहीं लगने दिया जाएगा। हाईवे के कटों को बंद कर दिया गया है। उधर, तिगरी गंगा रोड पर जाम न लग सके। इसके लिए थाना पुलिस के साथ कुमराला चौकी पुलिस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें