फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विशेष अभियान में 51 वारंटी किए गए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद पुलिस ने शनिवार रात विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थाना पुलिस ने 51 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में शहर कोतवाली पुलिस ने सबसे अधिक 11 वारंटियों को दबोचा।
विज्ञापन

यह अभियान एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाया गया। जिले भर में एक साथ की गई इस कार्रवाई में अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया। अभियान के तहत बछरायूं पुलिस ने आठ, नौगावां सादात पुलिस ने छह, हसनपुर और गजरौला पुलिस ने पांच-पांच, डिडौली पुलिस ने पांच, मंडी धनौरा, सैदनगली और अमरोहा देहात पुलिस ने तीन-तीन, आदमपुर पुलिस ने दो तथा रजबपुर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसपी के मुताबिक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ यह अभियान प्रभावी कार्रवाई के रूप में चलाया गया, जिससे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें