फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मोबाइल कोर्ट में 50 मामलों की सुनवाई, दिव्यांगजनों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

Wed, 24 Jun 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में विशेष मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्य आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. शेखर कुमार झा ने दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मोबाइल कोर्ट में कुल 50 मामलों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

मोबाइल कोर्ट के दौरान सीएमओ कार्यालय की ओर से दिव्यांग प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्टॉल लगाए गए। वहीं जिला पूर्ति विभाग ने राशन कार्ड एवं अंत्योदय कार्ड से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराईं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांग पेंशन और सहायक उपकरण वितरण के लिए विशेष काउंटर संचालित किए गए। सुनवाई के दौरान नौ दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर जारी किए गए। इसके अलावा 27 आयुष्मान कार्ड और 22 राशन कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त हुए। एक पात्र लाभार्थी का राशन कार्ड तत्काल जारी कर राहत प्रदान की गई। राज्य आयुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि सप्ताह में कम से कम दो दिन दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। उन्होंने मेडिकल बोर्ड में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाकर सात करने तथा प्रत्येक तीन वर्ष में नए चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
-
दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। इनमें 11 स्मार्ट केन, तीन लेप्रोसी किट, 10 श्रवण यंत्र, 12 बैसाखियां और 15 ट्राइसाइकिल शामिल रहीं। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें