अमरोहा। टीकाकरण के चलते सोमवार को को जनपद के 19 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 4834 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। सभी बूथों पर 4000 का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक सहित 28 बूथों पर टीकाकरण कराया गया है। इसमें 4000 हजार का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लक्ष्य से अधिक 4834 लोगों ने टीका लगवाया है।