अमरोहा। स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के क्रियान्वयन में लापरवाही पर शासन सख्त हो गया है। इसके चलते जिले के सभी खंड नौ खंड शिक्षा अधिकारियों और 127 शिक्षकों के वेतन रोक दिए गए हैं। बीएसए ने औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए है। वरना और गंभीर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके चलते हड़कंप मचा है।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों में खिड़की, दरवाजे, स्कूलों में फर्नीचर, छत की मरम्मत, बाउंड्रीवाल की मरम्मत, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड, दीवाल में पेंटिंग करानी है। ताकि पठन पाठन की व्यवस्था के माहौल में बेहतरी आ सके। इसके लिए शासन सख्त है। हालांकि इसके क्रियान्वयन में महकमे के अफसर संजीदा नहीं है। सोमवार को समीक्षा के दौरान प्रगति में सुधार नही मिली। इसके बाद बीएसए चंद्रशेखर ने सभी नौ खंड शिक्षा अधिकारियों और 127 शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए। मालूम हो कि जोया में आयशा बी, हसनपुर में विजय चौहान, अमरोहा नगर में पवन यादव, धनौरा में राजकुमार, हसनपुर नगर में अनिल, गजरौला में राकेश गौड़, अमरोहा में मुकेश कुमार, गंगेश्वरी में अमरेश जबकि बीएसए कार्यालय में प्रिंसी खंड शिक्षा अधिकारी के तौर पर तैनात है।
ऑपरेशन कायाकल्प के क्रियान्यवन में लापरवाही मिली है। इसके चलते सभी नौ खंड शिक्षा अधिकारियों के वेतन रोक दिए गए हैं जबकि 127 शिक्षकों के भी वेतन पर रोक लगाई गई है। प्रगति में सुधार नहीं आई तो गंभीर कार्रवाई की जाएगी। चंद्रशेखर, बीएसए