फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4481 ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार को 4481 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इसमें 18 प्लस के 856 लोगों और 45 प्लस के 3625 ने टीका लगवाया है। टीकाकरण के दौरान बूथों पर कोविड नियमों पालन किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल, धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, मुन्नदेवी अस्पताल, रहरा, गजरौला, ठीबी क्लीनिक, विकास भवन समेत 68 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। जनपद में शुक्रवार को 18 साल से अधिक उम्र के 856 लोगों ने टीका लगवाया है। जबकि 45 साल से अधिक के उम्र के 3625 व्यक्तियों को टीका लगाया गया है। सीएमओ ने लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें