फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पंचायत चुनाव के लिए मंगवाए गए 44.60 लाख बैलेट पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। अगले साल प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसी के बीच बैलेट पेपर भी मंगवाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिले की 576 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए कुल 44.60 लाख बैलेट पेपर मंगवाए गए हैं। जोकि जनवरी के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पहुंचने के बाद बैलेट पेपर को कोषागार में सुरक्षित रखवाया जाएगा। बैलेट पेपर में ग्राम पंचायत सदस्य के 568100, प्रधान के 1297300, बीडीसी सदस्य के 1257900 व जिला पंचायत सदस्य के लिए 1337200 बैलेट पेपर मंगवाए गए हैं। इससे पहले मतपेटियों के मंगवाए जाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बैलेट पेपर मंगवाए जा रहे हैं। वहीं पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता 30 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें