अमरोहा। जिले में कपड़ा व्यापारी समेत 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में 203 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि 29 लोगों ने कोरोना को हरा दिया है।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार को 700 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई थी। जिसमें 7 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि ट्रूनेट और एंटीजन से 420 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 3 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि प्राइवेट लैब की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। सीएमओ ने बताया कि 1478 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।