फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क मिले 43 लोगों का चालान, साढ़े सात हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
हसनपुर अनलॉक वन का पालन कराने को लेकर चेकिंग अभियान चलाती पुलिस। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
हसनपुर। कोरोना से बचाव के लिए अनलॉक वन के नियमों का पालन कराने को लेकर पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों पर कार्रवाई की। बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूमते मिले 43 लोगों का चालान किया गया। इनसे करीब साढे़ सात हजार का जुर्माना वसूला। दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने कस्बे में अनलॉक वन के नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाया। बाजार में जरूरी काम के लिए बिना मास्क घरों से निकले लोगों को चेताया गया कि वह बिना मास्क के बाहर ना निकलें। बाइकों पर बिना मास्क के बैठे लोगों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान को लेकर लोगों में खलबली मची रही। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना मास्क के मिलने पर 43 लोगों का चालान किया गया है। इसके अलावा दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अनलॉक वन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें