फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जेई, रोडवेज और ब्लाक कर्मी सहित 43 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना संक्रमित मामले आने में अमरोहा पुराना रिकार्ड शनिवार को टूट गया। दो दिन तक लखनऊ में प्रतीक्षारत रहे सैंपलों की रिपोर्ट आई तो जिले में हड़कंप मच गया। बिजली निगम के दो जेई, रोडवेज कर्मचारी, ब्लाक कर्मी और गजरौला में निजी कंपनी कर्मचारी सहित 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि ट्रूनेट मशीन में भाजपा नेता पॉजिटिव आए है। अमरोहा में अबतक का रिकार्ड टूट गया है। पहली बाद एक साथ 43 मरीज संक्रमित मिलने स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इसमें कुछ मरीजों को होम आइसोलेशन और कुछ मरीजों को कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 396 हो गई है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 95 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ से 562 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें छह आशंकितों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि बिजली निगम के दो जेई, एक रोडवेज कर्मचारी, ब्लाक अमरोहा का एक कर्मचारी, हसनपुर सीएचसी का एक स्वास्थ्य कर्मी और गजरौला की एक निजी कंपनी के तीन कर्मचारी सहित 41 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें बारह लोग संक्रमित मरीजों के संपर्क वाले शामिल हैं। वहीं महिला संक्रमित मरीजों की संख्या नौ है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि शनिवार तक 17452 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 14180 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 3272 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 396 हो गई है। इनमें से 279 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। अभी 92 मरीज एक्टिव चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें