फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के बयान ने मुसलमानों की आंखों से पर्दा हटा दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा है कि संसद में मुलायम सिंह यादव द्वारा मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री बनने संबंधी बयान से देश के मुसलमानों की आंखों से पर्दा हट गया है। उनका बयान अकलियत के लोगों के जेहन में कौंध रहा है। भाजपा को पूरे देश में सिर्फ कांग्रेस ही रोक सकती है।
विज्ञापन

नगर के एक बरात घर में आयोजित सभा में कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसको हर हाल में पूरा करती है। राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में पार्टी की सरकार बनने के 48 घंटे के भीतर किसानों की कर्जा माफी कर दी गई जबकि मोदी जी ने देश के किसानों को मात्र साढ़े तीन रुपये देकर उनके साथ छलावा किया है। देश का किसान आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से बदला लेने को तैयार बैठा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग व जाति के लोगों को साथ लेकर चलती है जबकि भाजपा जाति व धर्म में बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। मीडिया के लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि पुलवामा में जवानों पर हुए हमले में कांग्रेस ने सरकार का पूरा साथ देने का एलान किया है। लेकिन इस राष्ट्रीय मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सुखराज सिंह, इंद्रपाल सिंह, कल्लू कादरी, सुधीर त्यागी, खचेड़ू सिंह, राजपाल सैनी, खजान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें