फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में पुलिस को चुनौती देते रहे चोर उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गजरौला। सेंट मैरीज स्कूल की शिक्षिका के गले से दो बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूट ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
गुरुवार को करीब चार बजे किरन उत्तम पत्नी विमलेश उत्तम स्कूल से लौट रही थी। किरन उत्तम सेंट मैरीज स्कूल में शिक्षिका हैं। ई-रिक्शा से स्वास्थ्य केंद्र की आवासीय कॉलोनी के बाहर आकर उतरीं। तभी आवासीय कॉलोनी के गेट पर खड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने गले से सोने की चेन खींच ली। शिक्षिका ने बताया कि उक्त दोनों बाइक सवार बदमाश ई रिक्शा के पीछे पीछे चल रहे थे। जिन्होंने कॉलोनी के गेट पर ही वारदात को अंजाम दिया। किरन के पति विमलेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला में फार्मेसिस्ट हैं। बताया गया कि चेन दो तौला सोने की बनी हुई थी। जिससे करीब साठ हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उधर मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी गई है।

टायर कारखाने में नकब लगाकर चोरी
गजरौला। टायर कटिंग के कारखाने की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दे डाला। यहां से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरों ने उड़ाया। कारखाना स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह टायर वर्क्सशॉप में कमर्चारी पहुंचे तो दीवार में कूमल लगा हुआ था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना कारखाना मालिक को दी। गौरतलब है कि मौहल्ला अतरपुरा निवासी उमेश चंद्र प्रजापति पुत्र जिराज प्रजापति का भानपुर मोहल्ले में टायर रबड़ कटिंग करने का कारखाना है। बुधवार की शाम कारखाने से काम निबटाकर लौट आए थे। रात में किसी समय चोरों ने कारखाने के पीछे से कूमल लगा लिया। कारखाने में रखे रखे ग्राइंडर, रबड़ काटने की मशीन, कटर्स, ब्लैड, तीन बैटरे आदि समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया। कर्मचारियों से चोरी होने की सूचना मिलने पर उमेश चंद्र प्रजापति कारखाने पहुंच गए। उमेश ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

महिला से कुंडल ठगे
गजरौला। एक महिला गांव से गुरुवार को बाजार करने गजरौला आई थी। थाना चौराहे पर दो युवकों ने झांसे में लेकर महिला से कुंडल और गैस चूल्हा ठग लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

गुरुवार को मोहरका पट्टी निवासी वकील की पत्नी फरजाना गजरौला से गैस चूल्हा खरीदने आई थी। चूल्हा खरीदने के बाद वह थाना चौराहा पर टैम्पों स्टैंड पहुंच गई। तभी दो युवक महिला के पास आए। उन्होंने चूल्हा देखने के बात करते हुए एक युवक ने चूल्हा अपने हाथ में ले लिया। दूसरे युवक ने झांसे में लेकर महिला के कानों में कुंडल उतरवा लिए चंद मिनटों में ही दोनों युवक कुंडल और चूल्हा लेकर फरार हो गए। महिला ने थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों आस पास में जानकारी जुटाई लेकिन, आरोपियों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें